वाराणसी
जिला महानगर कांग्रेस द्वारा नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में चुनाव संचालन समिति का बैठक हुआ
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी नगर-निकाय चुनाव के संदर्भ में चुनाव संचालन समिति बनाई गई है।उसी क्रम में चुनाव संचालन समिति नगर निकाय चुनाव की एक आवश्यक – बैठक पार्टी के वरिष्ट नेता अनिल श्रीवास्तव के आवास पर हुआ।बैठक में वार्ड वार चुनाव की रणनीति व महापौर प्रत्याशी के संदर्भ में चर्चा हुआ सभी कांग्रेसजनों ने एक स्वर में कहा की पार्टी एकजुटता के साथ आगामी नगर निकाय चुनाव लड़ेगी।
संचालन समिति के बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय उपस्थिति रहे
बैठक का अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ट नेता पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने किया।
बैठक का संयोजन महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने किया
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।वार्ड वार बैठक का क्रम शुरू होगा जो मेहनती व कर्मठी होगा जो जनमुद्दों पर सँघर्ष करने योग्य होगा पार्टी उसे ही अपना उम्मीदवार बनाएगी।साथ इस चुनाव में महंगाई,बेरोजगारी, भ्रष्टाचार,बदहाल स्वास्थ व्यवस्था, हर जिलों में मूलभूत जनसमस्या प्रमुख मुद्दा होंगे।भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आमजन परेशान है।स्थिति इतनी दयनीय है की स्वास्थ विभाग के पास डेंगू के रोकथाम के लिए फॉगिंग की दवा तक नही है।इस सरकार के दावे बड़े-बड़े है लेकिन धरातल पर काम शून्य है।इसलिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है हम सभी कांग्रेसजन प्रत्येक वार्डो में साथ मे महापौर पद पर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे हमारा ध्येय क्षेत्र का विकास हो व मूलभूत जनसमस्याओं से जनता को निजात दिलाना है।
महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने संयुक्त रूप से कहा की कांग्रेस पार्टी पूरे 100 वार्डो में चुनाव लड़ेगी।चुनाव संचालन समिति के तहत पैनल बनाकर प्रत्याशियों की सूची बनाई जाएगी।उसके बाद वार्ड वार चुनाव संचालन समिति का गठन होगा।हर वार्ड में वरिष्टजनों की रायशुमारी व युवाओ के समर्थन सबको साथ लेकर चलने वाले योग्य व्यक्ति को ही टिकट दिया जाएगा।
संचालन समिति की बैठक में सर्वश्री :- प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष ,पूर्व मंत्री अजय राय,जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,।महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,अनिल श्रीवास्तव, सतीश चौबे,दुर्गा प्रसाद गुप्ता,अनिल उपाध्याय, सीताराम केसरी,सजीव सिंह,अनुराधा यादव,फ़साहत हुसैन बाबू,डॉ राजेश गुप्ता,मुर्तजा समसी, हाजी रईस अहमद,सफ़क रिजवी,विनोद सिंह कल्लू,रामसुधार मिश्रा, सार्दुल चौबे,धनंजय पांडेय, अवधेश सिंह,समेत सभी सदस्य उपस्थित रहे
