वाराणसी
जिला प्रशासन आधिकारिक रूप से भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहा है – राघवेंद्र चौबे
लागतार कांग्रेस नेताओ को नोटिस,वाहन चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न,पूर्व विधायक श्री अजय राय व गुजरात प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल को नोटिस,व साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओ को नोटिस देना, पाबंद करने के संदर्भ में :-
महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बयान जारी कर कहा की जिला प्रशासन आधिकारिक रूप से भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहा है।पहले गाड़ी के चेकिंग गलत व अलोकतांत्रिक रूप से की गई उसके बाद पूर्व विधायक अजय राय,हार्दिक पटेल को नोटिस दी गई।साथ ही पार्टी नेताओ व कार्यकर्ताओं को लगातार नोटिस दिया जा रहा प्रशासन द्वारा पाबंद किया जा रहा है व नेताओ को अलोकतांत्रिक रूप से परेशान किया जा रहा है।इससे यह साफ जाहिर होता है की जिला-प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रही है।यही स्तिथि रहा तो चुनाव भी प्रभावित होगा।हम निर्वाचन आयोग से मांग करते है की भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही हो।क्योंकि भाजपा द्वारा लगातार जनसम्पर्क,मीटिंग हो रहा है उन्हें कोई नोटिस नही और हम कांग्रेसजनों को नोटिस,पाबंद परेशान करने का हर तरीका अपनाया जा रहा है।इससे यह साफ जाहिर होता है की भाजपा डर गई है भाजपा को उसके हार का अंदाजा हो गया है इस वजह से परेशान करा रही है।लेकिन जनता-जनार्दन इस बार भाजपा को खदेड़ने का मन बना चुकी है।हम कांग्रेसजन डरेंगे नही लगातार सँघर्ष जारी रहेगा।