वाराणसी
जिला कांग्रेस समिति के पूर्व सचिव एवं समाजसेवी के नेतृत्व में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था को सौंपा गया ज्ञापन
रिपोर्ट : प्रदीप कुमार
वाराणसी।आज वाराणसी के कचहरी परिसर स्थित अपर पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था संतोष कुमार सिंह को जिला कांग्रेस समिति वाराणसी के पूर्व सचिव एवं समाजसेवी अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने काशी विश्वनाथ मंदिर के सेवादार गणपति झा के सुपुत्र राजीव झा व रोहित झा के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। अविनाश मिश्रा ने बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर कई बेरोजगारों से पैसा लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया गया अभ्यर्थियों द्वारा पैसा मांगने पर गणपति झा के सुपुत्र पैसा देने से इंकार कर रहे हैं एवं जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिस संबंध में पूर्व में सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर को भी एक पत्रक दिया गया था जिस पर आज तक कोई सुनवाई नहीं की गई इसी संबंध में आज हम लोगों ने अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था संतोष कुमार सिंह जी को एक ज्ञापन सौंपा जिस पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था द्वारा आश्वासन दिया गया कि आप लोगों का पैसा आप लोगों को मिलेगा एवं गणपति झा के सुपुत्र राजीव झा व रोहित झा के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।
