वाराणसी
जिला अस्पताल में 45 मिनट नहीं रही बिजली
Loading...
Loading...
वाराणसी जिले के पांडेपुर क्षेत्र में स्थित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में रविवार की दोपहर लगभग 45 मिनट तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिसके चलते ट्रॉमा सेंटर, सर्जिकल वार्ड, मेडिकल और इमरजेंसी वार्ड में एसी और पंखे बंद रहे। हालांकि, वार्ड में लाइट चालू रही। इस दौरान अस्पताल में आने वाले मरीज गर्मी की वजह से काफी परेशान दिखे।
Loading...
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिग्विजय सिंह ने जानकारी दी कि अस्पताल में केबल जलने की समस्या बार-बार सामने आती है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्य केबल को बदलने का निर्णय लिया गया, जिसके कारण दोपहर 2 बजे से 2.45 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रही।
Continue Reading
