Connect with us

वाराणसी

जिलाध्यक्ष जहीर बाबा ने राज्य मंत्री से की मुलाकात, पशु संरक्षण को लेकर दिये अहम सुझाव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष जहीर बाबा ने रविवार को उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जहीर बाबा ने मंत्री का पुष्पगुच्छ, साल, पेन और डायरी देकर सम्मान किया।

मुलाकात के दौरान जहीर बाबा ने नगर निगम द्वारा संचालित कांजी हाउसों में गायों और अन्य पशुओं की दुर्दशा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मंत्री को अवगत कराया कि कांजी हाउसों में पशुओं की देखभाल की व्यवस्था बेहद खराब है। ठंड के मौसम में भी वहां बोरे, अलाव और भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे पशुओं को कष्ट सहना पड़ रहा है।

Loading...

जिलाध्यक्ष ने मंत्री से अनुरोध किया कि नगर निगम को सख्त निर्देश दिए जाएं, ताकि इन समस्याओं का जल्द समाधान हो। उन्होंने कहा, “गौवंश और अन्य पशुओं की देखभाल हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।”

राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने जहीर बाबा की बात को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि नगर निगम को पशु कल्याण के प्रति अधिक संवेदनशील होना चाहिए और इस दिशा में जरूरी सुधार किए जाएंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page