Connect with us

पूर्वांचल

जिलाधिकारी ने मत्स्य कार्यालय का किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य सहित समस्त स्टाफ का एक दिन वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए अवरूद्ध किये जाने का निर्देश

मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को विकास भवन स्थित सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रवण कुमार राय जिला विकास अधिकारी, दिलीप सोनकर परियोजना निदेशक, बब्बन राय उपायुक्त स्वतः रोजगार, बब्बन मौर्या जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं पूरन लाल मुख्य कार्यकारी अधिकारी/ प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य मीरजापुर मौके पर उपस्थित रहें।

जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम कार्यालय की साफ सफाई एवं उपस्थिति पंजिका देखी गयी। कार्यालय की साफ-सफाई अत्यन्त खराब पायी गयी एवं कार्यालय अभिलेख/पत्रावलियों बेतरतीब ढंग से रखे हुए पाये गये। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर पाया गया क़ी विवेक तिवारी (एसएफआई) कई महीनों से लगातार अनुपस्थित चल रहे है।

जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य के कार्यालय कक्ष का निरीक्षण किया गया। कार्यालय कक्ष में रखी गयी पत्रावलियों अव्यवस्थित पायी गयी एवं उनसे कार्यरत कर्मचारियों के मध्य कार्य विभाजन के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी जो नही दे सके। इस प्रकार कार्य विभाजन आदेश निर्गत नहीं किया गया है।

कार्यालय में संजय कुमार जायसवाल मत्स्य विकास अधिकारी, नवीन मिश्रा मत्स्य विकास अधिकारी, अभिषेक वर्मा मत्स्य विकास अधिकारी, एवं विवेक तिवारी ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक कुल 4 फिल्ड स्टाफ कार्यरत है, परन्तु किसी के द्वारा योजनाओं के सम्बन्ध में समुचित जानकारी नहीं दी जा सकी।

Advertisement

कार्यालय में ग्रामीण जनता एवं आगंतुकों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। ग्रामीण जनता को योजनाओं की जानकारी के लिए सूचना पट/फ्लैक्सी बोर्ड नहीं लगाया गया, जबकि इस सम्बन्ध में बार-बार निर्देश दिये जाते रहे हैं।

इस प्रकार पूरन लाल प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य का कार्यालय पर नियंत्रण शिथिल पाया गया एवं कार्यालय की व्यवस्था समुचित नहीं पायी गयी। इस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य सहित समस्त स्टाफ का 13 अगस्त 2024 का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए अवरूद्ध किये जाने का निर्देश सहायक निदेशक मत्स्य को दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page