Connect with us

जौनपुर

जिलाधिकारी ने फसल कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण, गेहूं की उपज का किया गया आकलन

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद में कृषि कार्यों की पारदर्शिता और सटीक आंकलन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने फसल कटाई (क्रॉप कटिंग) प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण तहसील सदर के ग्राम महरूपुर में किया गया, जहां कृषक हरिश चंद्र के खेत को रेंडम चयन के आधार पर चुना गया था।

निरीक्षण के दौरान गाटा संख्या 1798 में खड़ी गेहूं की फसल पर सीसीई एग्री एप के माध्यम से फसल कटाई प्रयोग संपन्न कराया गया। इस प्रक्रिया के तहत 10×10×10 मीटर के समबाहु त्रिभुज के आधार पर 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र में कटाई की गई। कटाई के बाद कुल 18 किलोग्राम 320 ग्राम गेहूं का उत्पादन प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 42.30 कुंटल उपज का आकलन किया गया।

Loading...

जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि फसल कटाई के सभी कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े किसानों के हितों से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, उप परियोजना निदेशक (आत्मा) डॉ. रमेश चंद्र यादव, तहसीलदार सौरभ कुमार, सांख्यिकी विभाग के सुरेंद्र प्रताप सिंह, लेखपाल शिखा शुक्ला तथा बीमा प्रतिनिधि राकेश गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय कृषक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page