Connect with us

मऊ

जिलाधिकारी ने खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को वितरित की पास मशीनें

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को नि:शुल्क पास मशीनों का वितरण किया। जिला कृषि अधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में कुल 563 खुदरा उर्वरक विक्रेता पंजीकृत हैं, जिनमें से 255 के पास पहले से पास मशीनें उपलब्ध थीं। हाल ही में हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) द्वारा जनपद को 171 नई पास मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका वितरण किया जा रहा है। अगले चरण में शेष विक्रेताओं को भी पास मशीनें दी जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने प्रतीकात्मक रूप से 7 खुदरा विक्रेताओं को पास मशीनें सौंपीं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों को उनकी खतौनी के अनुसार उर्वरक प्राप्त करने के लिए अंगूठा लगाना अनिवार्य होगा। इस प्रक्रिया से वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और उर्वरकों की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगेगी। साथ ही, पास मशीन के माध्यम से बिक्री करने पर उर्वरक के वितरण से जुड़ा स्पष्ट लेखा-जोखा भी सुरक्षित रहेगा।

Loading...

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी खुदरा विक्रेता किसानों को उनकी खतौनी के अनुसार ही पास मशीन के माध्यम से उर्वरक उपलब्ध कराएं, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी और निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित हो सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page