Connect with us

गाजीपुर

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सचिवालय, नजारत, अभिलेख कक्ष सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फाइलों के रख-रखाव, साफ-सफाई, प्रेरणा कैंटीन, बिजली व्यवस्था, इनवर्टर और जनरेटर की स्थिति का गहन परीक्षण किया। साथ ही, उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, स्वच्छ पेयजल और शौचालय व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने सचिवालय का उपस्थिति रजिस्टर चेक करते हुए फाइलों और कार्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी पटल पर प्राप्त फाइलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके बाद, उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रिकार्ड रूम का निरीक्षण किया और वहां रखे प्रपत्रों की जांच की। जिलाधिकारी ने अभिलेखों को सुसज्जित ढंग से रखने के निर्देश दिए, ताकि फाइलों की खोजने में आसानी हो।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर यादव, हर्षिता तिवारी, सालिक राम, लोकेश सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page