Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने राइफल क्लब सभागार में सुनी फरियादियों की शिकायत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| ग्राम पंचायत डुबकियां के ग्राम प्रधान संजीव कुमार सिंह द्वारा ग्राम पंचायत भवन के अति जर्जर होने की शिकायत की गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने जल्द ही परीक्षण करा कर धन आवंटित कराने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए।
ग्राम खुशीपुर के राम अधार पुत्र स्वर्गीय अलगू द्वारा उसकी कृषि भूमि पर खुशीपुर के ग्राम प्रधान अभय सोनकर द्वारा चकरोड बनवा कर कब्जा किये जाने की शिकायत की गयी, जिस पर एसडीएम सदर को चकरोड की भूमि की नाप कराने हेतु निर्देश दिए।
इसके अलावा अनेकों भूमि सम्बन्धी तथा अन्य विभागों से सम्बंधित मामलों की शिकायत प्राप्त हुई जिसके ससमय निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page