Connect with us

गाजीपुर

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसमस्यायें

Published

on

Loading...
Loading...

कासिमाबाद (गाजीपुर) जयदेश। जनपद गाजीपुर के कासिमाबाद तहसील में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रम में शनिवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर, उप जिलाधिकारी कासिमाबाद, क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी तथा अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा समस्याओं के समाधान हेतु दिखाई गई तत्परता से आम जनता में विश्वास और उम्मीद का संचार हुआ है।

Advertisement

गाजीपुर प्रशासन नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए लगातार सक्रिय है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page