Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने आज महा शिवरात्रि के अवसर पर होने वाली पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के पड़ने वाले पड़ावों का निरीक्षण किया

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi: निरीक्षण के दौरान पहले पड़ाव कंन्दवा पोखरे के मंदिर पर पहुंचे और दर्शन पूजन के बाद वहां के पुजारी से दर्शनार्थियों के सुगम दर्शन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद आगे मार्ग पर लाठियां चौराहे के ओवर ब्रिज के नीचे से परिक्रमा करने वालों को परिक्रमा मार्ग से सुरक्षित गुजारने की व्यवस्था के बारे में एसओ रोहनियां ने बताया, यही पर अंडर पास में प्रकाश व्यवस्था कराने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया।
इसके पश्चात् अगले पड़ाव भीमचण्डी पहुंचे, यहां स्थित मंदिर का निरीक्षण किया दर्शनार्थियों की व्यवस्था के बारे में पुजारी व अन्य लोगों से पूछताछ की।
जिलाधिकारी परिक्रमा के तीसरे पड़ाव रामेश्वर पहुंच कर मंदिर में दर्शन पूजन किया और परिक्रमा करने वाले लोगों के लिए सुविधाओं प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय विश्रामालय आदि की जानकारी ली ।
पंचकोसी परिक्रमा के चौथे पड़ाव शिवपुर के मंदिर में दर्शन किया तथा परिक्रमा करने वाले लोगों की व्यवस्था का जायजा लिया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page