Connect with us

अपराध

जानलेवा हमला करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।‌‌ चोलापुर पुलिस ने शनिवार को 12:40 बजे एक युवती तथा युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से घटना में प्रयुक्त उस्तरा बरामद हुआ है। पुलिस ने महिला अभियुक्ता को उसके घर (गांव गड़सरा, चोलापुर वाराणसी) से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद महिला के खिलाफ चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

इस संबंध में घायल महिला के ससुर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए प्रार्थना पत्र दिया था कि, 20 अगस्त 2024 को 4.30 बजे सुबह गांव की एक महिला ने धारदार चाकू से मेरी छोटी बहू के गले पर वार कर दिया, शोरगुल होने पर महिला घर से भागने लगी तभी मेरे छोटे बेटे ने महिला को पकड़ा तो उसने मेरे बेटे पर भी चाकू से हमला कर दिया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page