Connect with us

गाजीपुर

जातिसूचक टिप्पणी पर करंडा के एडीओ पंचायत निलंबित

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। करंडा ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत उदित नारायण यादव की कथित जातिसूचक टिप्पणी उन्हें भारी पड़ गई। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की शिकायत पर पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, उदित नारायण यादव पर आरोप है कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान जातिसूचक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए लिखित शिकायत पंचायती राज निदेशक को प्रेषित की। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए निदेशक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

Loading...

वहीं, दूसरी ओर एडीओ पंचायत उदित नारायण यादव का कहना है कि इस प्रकरण में उन्होंने 23 अप्रैल को उच्च न्यायालय, प्रयागराज से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था। उन्होंने इशारा किया कि अब मामला एक नए मोड़ पर पहुंच चुका है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page