चन्दौली
जहरीले जीव-जंतुओं के काटने पर निःशुल्क इलाज करते हैं डॉ. रयाज सफी
चंदौली। जिले के नियमताबाद ब्लॉक के दुल्हीपुर में बीपी सेकेंडरी स्कूल के ठीक पीछे स्थित जर्मन होमियो हॉल के डॉक्टर रयाज सफी ने बताया कि मैं पिछले काफी सालों से जहरीले जीव-जंतु जैसे सांप, बिच्छू, छिपकली आदि के काटने वाले लोगों का निःशुल्क इलाज अपने क्लीनिक में करता रहा हूं। वैसे मेरे यहां हर प्रकार के रोगों का इलाज होम्योपैथी के द्वारा किया जाता है, वह भी सबसे कम शुल्क में।
इसी के साथ श्री राम मिष्ठान भंडार के प्रोपराइटर पवन प्रजापति ने बताया कि मेरे एक जानने वाले को सांप ने डस लिया था। मैं उस व्यक्ति को लेकर इधर-उधर दूसरे डॉक्टरों के पास गया, लेकिन सभी ने जवाब दे दिया। जब मुझे डॉक्टर रयाज सफी साहब के बारे में पता चला तो मैं तुरंत उनके क्लीनिक पर आया। डॉक्टर साहब ने बिना समय गंवाए उस व्यक्ति का इलाज किया। इलाज के बाद वह व्यक्ति पूरी तरह से ठीक हो गया।
पवन प्रजापति ने बताया कि डॉक्टर साहब बहुत ही मिलनसार व्यक्ति हैं और गरीब व्यक्तियों का निःशुल्क इलाज भी कर देते हैं, जिसकी चर्चा इस समय क्षेत्र में जोरों पर है। इसी के साथ क्षेत्र के रहने वाले एक चिकित्सक का भी इन्होंने कैंसर का सफल इलाज कर उस चिकित्सक को नया जीवन दान देने का कार्य किया।
