Connect with us

वाराणसी

जल पुलिस के जवानों ने बचाई गंगा में डूब रहे दंपती की जान

Published

on

वाराणसी। तुलसी घाट पर गंगा में स्नान करते समय रविवार को लखनऊ के एक दंपती डूबने लगे। उस समय आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर जल पुलिस के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नया जीवन मिलने के बाद दंपती ने जल पुलिस का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने जल पुलिस के इस तत्परता की काफी तारीफ की। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि जल पुलिस के कार्य शैली हमेशा उत्तम होती है।

बता दें कि, लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के निवासी मोहित तिवारी और उनकी पत्नी नेहा तिवारी अस्सी घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। स्नान के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जल पुलिस के जवान रामजी साहनी और मनोज साहू ने गंगा में छलांग लगाकर दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page