वाराणसी
जल पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान
Loading...
Loading...
मां से झगड़कर निकला था घर से
वाराणसी। जिले में शनिवार को एक युवक ने राजघाट पुल से गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन जल पुलिस की तत्परता से युवक की जान बचा ली गई। युवक का नाम सिंह पांडेय है और वह कोतवाली के हरतीरथ का रहने वाला है।
Loading...
पुलिस के अनुसार, युवक ने अपनी मां से झगड़े के बाद जान देने का फैसला किया था। लेकिन जल पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचा लिया। जल पुलिस के जवानों ने बताया कि वे नौका से गश्त कर रहे थे तभी उन्होंने युवक को गंगा में कूदते हुए देखा। उन्होंने तुरंत नौका को युवक की ओर मोड़ा और उसे डूबने से बचा लिया।
Continue Reading
