Connect with us

वाराणसी

जलेबी-कचौड़ी के शौक ने लगाया जाम, कई वाहन चालकों का हुआ चालान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर में रविवार की सुबह कैंट थाना क्षेत्र के मिंट हाउस के सामने स्थित एक पूरी-सब्ज़ी के दुकान के पास दोपहिया और चारपहिया वाहनों की अधिकता के कारण भीषण जाम लग गया। जब आम जनता जाम से परेशान होकर कराहने लगी, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि यह जाम सुबह-सुबह कचौड़ी और जलेबी का स्वाद लेने निकले लोगों की वजह से लगा है।

स्थिति की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनुराग त्यागी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कई लोग सड़क के किनारे पूड़ी-कचौड़ी और जलेबी का आनंद ले रहे थे, जबकि वाहनों की पार्किंग पूरी तरह अव्यवस्थित थी। कई वाहन चालक अपनी कार सड़क पर ही पार्क कर आराम से जलेबी-कचौड़ी खा रहे थे।

इंस्पेक्टर त्यागी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन लोगों को फटकार लगाई जो सड़क पर वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर रहे थे। ट्रैफिक नियमों का हवाला देते हुए 20 वाहन चालकों के चालान किए गए। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही श्री राम भंडार के संचालक को चेतावनी दी गई कि यदि दुकान के बाहर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान शहर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जाम के कारण न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि राहगीरों और अन्य वाहनों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया कि प्रशासन शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए गंभीर है। इस घटना से आम जनता को भी यह सीख मिली कि अपने स्वाद की चाहत में दूसरों की सुविधा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अव्यवस्थित पार्किंग न केवल जाम का कारण बनती है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page