Connect with us

पूर्वांचल

जलती आग में गिरने से वृद्धा झुलसी, गंभीर हाल में रेफर

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के भीटी गांव में शुक्रवार रात चारपाई से नीचे जलती आग में गिरने से वृद्ध महिला गम्भीर रूप से झुलस गई। हालत गंभीर देख सीएचसी से जिला अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र के भीटी गांव की 70 वर्षीय अमरावती अपनी ग्यारह साल की नतिनी के साथ भवानीपुर जंगल के पास पाही पर रहती हैं। वृद्धा के परिवार के अन्य सदस्य भीटी गांव में रहते हैं।

Loading...

शुक्रवार की शाम हुई बारिश व हवा चलने से वृद्धा को ठंड लगने लगी। ठंड से बचने के लिए वृद्धा लकड़ी की आग जलाकर चारपाई के पास रखकर सो गई। रात में वह चारपाई से नीचे आग पर गिरने से झुलस गई। हालत गंभीर होने से जमीन ही पड़ी रही। पास सो रही ग्यारह वर्षीय नतिनी जब सुबह जगी,तो अपनी दादी को झुलसा हुआ देख भागकर अपने घर भीटी पहुंची और परिजनों को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे परिजन वृद्धा को शनिवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराये। वहां प्राथमिक के उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page