Connect with us

वाराणसी

जर्मन हैंगर, मैट और ओआरएस का हुआ इंतजाम, श्रद्धालुओं को दर्शन करने में होगा आराम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। दर्शन के मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालुओं को अब धूप में खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। छांव के लिए जर्मन हैंगर की व्यवस्था की गई है, तो वहीं धूप की वजह से फर्श के गर्म हो जाने से पांव ना जले इसलिए फर्श पर मैट बिछाई गई है।

Loading...

विश्वभूषण मिश्र, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि, ललिता घाट से मंदिर चौक तक जर्मन हैंगर लगाने का काम पूरा हो गया है। मैट भी बिछाई गई है। बाबा के दर्शन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों को मंदिर के सेवादार ओआरएस का घोल नियमित रूप से पिलाएंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page