Connect with us

वाराणसी

जया बच्चन ने पुत्र अभिषेक और पुत्री श्वेता संग बाबा के दरबार में टेका मत्था

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

वाराणसी। बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता अभिषेक बच्चन गुरुवार को महादेव की नगरी काशी पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी मां जया बच्चन (अभिनेत्री व राज्यसभा सांसद) और बहन श्वेता बच्चन के साथ श्री काशी विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया।

बच्चन परिवार के साथ उनके अर्चक चंद्रमौली उपाध्याय भी रहे। मंदिर के मुख्य अर्चक ने सभी को षोडशोपचार विधि से पूजन कराया और अभिषेक बच्चन के माथे पर त्रिपुंड लगाया। मंदिर में दर्शन करने के पश्चात अभिषेक बच्चन ने गर्भगृह से बाहर निकल कर शिखर को प्रणाम किया। अपने बीच बॉलीवुड एक्टर को पाकर काशी वासियों ने ‘हर हर महादेव’ का नारा लगाया। अभिषेक बच्चन ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने अभिषेक बच्चन को मंदिर प्रशासन की तरफ से अंगवस्त्र, प्रसाद और रुद्राक्ष की माला भेंट किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page