Connect with us

गाजीपुर

जयदेश परिवार के हृदय नारायण पांडेय को पितृशोक

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश) मरदह ब्लॉक के संवाददाता हृदय नारायण पांडेय के पिता, भारतीय ब्राह्मण समिति गाजीपुर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंडित दिनेश पांडेय, जो अवकाश प्राप्त शिक्षक थे, उनका गत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन के उपरांत सोमवार को ब्लॉक मरदह की ग्राम सभा राईपाटी दुर्खुसी में ब्रह्म भोज एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Loading...

कार्यक्रम में ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र मिश्रा,  जिला विज्ञापन प्रभारी गाजीपुर सुधाकर पांडेय तथा लालजी पांडेय सहित अनेक लोगों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page