Connect with us

वाराणसी

जमीन बेचने के नाम पर 31 लाख की ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जमीन बेचने के नाम पर 31 लाख रुपये की ठगी और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आजमगढ़ जिले के नंदांव निवासी सतीश विश्वकर्मा की तहरीर पर लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित सतीश विश्वकर्मा का आरोप है कि उनके रिश्तेदार दिनेश विश्वकर्मा और सर्वेश सिंह ने वर्ष 2022 में साढ़े दस बिस्वा जमीन बेचने के नाम पर उनसे संपर्क किया था। दिनेश ने जमीन की कीमत 26 लाख रुपये बताई थी, लेकिन बातचीत के बाद 31 लाख रुपये की रकम उनसे वसूली गई।

सतीश का यह भी आरोप है कि रकम देने के बाद जब उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने टाल-मटोल शुरू कर दी और बाद में धमकियां देने लगे।

लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि होने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page