Connect with us

गाजीपुर

जमीनी विवाद में पट्टीदारों के बीच मारपीट, काटी अंगुली

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में जमीन बंटवारे को लेकर दो पट्टीदारों के बीच विवाद हिंसक रूप ले लिया। महेश कुमार के पट्टीदारों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान आनंद नाम के एक व्यक्ति ने महेश कुमार के बाएं हाथ की एक अंगुली को दांत से काट लिया। पिटाई और चोट के कारण महेश कुमार बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें होश में लाया।

Loading...

महेश कुमार ने तुरंत नजदीकी प्राइवेट डॉक्टर से प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद महेश कुमार कटी हुई अंगुली के साथ दुल्लहपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महेश कुमार को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page