Connect with us

गोरखपुर

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

Published

on

दोनों पक्षों से कुल 11 नामजद व 10 अज्ञात पर मुकदमा  हुआ दर्ज

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम भवाजीतपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में सोमवार को हुए मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास मुकदमा दर्ज करते हुए कुल 11 नामजद और 10 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, एक पक्ष से रंजीत कुमार पुत्र मिश्रिलाल निवासी ग्राम भवाजीतपुर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बीते सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे जमीन विवाद को लेकर उसकी पत्नी प्रमिला से गांव के ही सुनील पुत्र प्रेमचंद, प्रेमचंद पुत्र झिनकू, समीर पुत्र प्रेमचंद, रीता देवी पत्नी समीर, नीलू देवी पत्नी अरविंद, अरविंद पुत्र महादेव व महादेव पुत्र धनई ने गाली-गलौज व झगड़ा किया। आरोप है कि शाम करीब 5:30 बजे उक्त 7 नामजद आरोपियों के साथ 8 अज्ञात लोग भी पहुंचे और रंजीत कुमार, उसकी पत्नी प्रमिला व मां रामवती देवी को लात-मुक्का, लाठी, डंडा व रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस पक्ष से 7 नामजद व 8 अज्ञात, कुल 15 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सुनील कुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी भवाजीतपुर ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि सोमवार की शाम को ही करीब 6 बजे उसके पट्टीदार रंजीत व धर्मेंद्र पुत्रगण मिश्रिलाल शराब के नशे में उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि उनके साथ रमावती देवी पत्नी मिश्रिलाल, प्रमिला पत्नी रंजीत तथा दो अज्ञात लोग भी थे, जिन्होंने हमला किया, जिसमें सुनील, उसके पिता प्रेमचंद तथा बीच-बचाव में आईं नीलू व रीता को चोटें आईं। इस मामले में 4 नामजद व 2 अज्ञात, कुल 6 आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के विरुद्ध बीएनएस की धाराएं 191(2), 115(2), 352 व 351(3) में मुकदमा पंजीकृत कर लिया हैं। कुल 11 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारीनिरीक्षक राहुल शुक्ल ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page