Connect with us

गोरखपुर

जमीनी रंजिश में दबंगों ने युवक को पीटा, चार के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम बदरा शुक्ल निवासी प्रिंस शुक्ला पुत्र स्व. कृपा शंकर शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, प्रिंस शुक्ला ने बताया कि जमीनी रंजिश को लेकर बीते 10 नवंबर को शाम करीब साढ़े चार बजे राम अशीष शुक्ला, आनन्द शंकर शुक्ला पुत्रगण स्व. वकील शुक्ला, विमला देवी पत्नी राम अशीष शुक्ला और वंदना देवी पत्नी आनन्द शंकर शुक्ला ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया।

Loading...

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रिंस शुक्ला को अस्पताल भेजवाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page