Connect with us

गाजीपुर

जमानिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर गंदगी का अंबार, पेयजल व्यवस्था भी बदहाल

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। जमानिया रेलवे स्टेशन के अप प्लेटफार्म नंबर-2 पर इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। प्लेटफार्म पर जगह-जगह कूड़ा-कचरा फैला हुआ है, वहीं पेयजल बेसिन के आसपास और नीचे भी काफी गंदगी जमा है। हैरानी की बात यह है कि इस ओर स्टेशन प्रबंधन या जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है।

प्लेटफार्म पर कई स्थानों पर पेयजल की टोटी तक नदारद है, जिससे गर्मी के दिनों में यात्रियों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों रमेश, मनोज, शशिकांत और अनिकेत कुमार का कहना है कि जमानिया रेलवे स्टेशन और स्टैंड परिसर में इन दिनों साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है और पेयजल की व्यवस्था भी लगभग ध्वस्त हो चुकी है। बेसिन लगे हैं लेकिन उनमें नल तक नहीं हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

जब इस संबंध में सफाई सुपरवाइजर वसीम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्टेशन पर तीन सफाईकर्मी तैनात हैं और नियमित सफाई की जा रही है। हालांकि प्लेटफार्म पर फैली गंदगी को देखकर सवाल उठ रहा है कि सफाई वास्तव में धरातल पर हो रही है या सिर्फ कागजों में ही सीमित है।स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन परिसर की साफ-सफाई दुरुस्त करने और पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page