Connect with us

वाराणसी

जन सुनवाई में डीएम का अल्टीमेटम – लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्रवाई तय

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। तहसील राजातालाब में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, कृषि, खाद्य एवं रसद, पंचायतीराज, विद्युत, सिंचाई और लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों से कुल 230 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए।

जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर सत्यापन कर निष्पक्ष समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या टालमटोल स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हर शिकायत का पारदर्शी और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने यह भी कहा कि पुलिस और राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों को प्राथमिक स्तर पर ही निपटाने का प्रयास हो, ताकि नागरिकों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। कार्यक्रम में एडीएम सिविल सप्लाई, उपजिलाधिकारी राजातालाब, तहसीलदार और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page