Connect with us

पूर्वांचल

जन सहयोग को आगे आए जन सहयोगी परिवार

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। सोमवार को इस्लामपुर, मुगलसराय निवासी शहर अफ़रोज़ के रिश्तेदार, जो किडनी की बीमारी से पीड़ित है और अलीनगर हॉस्पिटल में भर्ती है। परिजनों के आग्रह पर जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी और सक्रिय सदस्य प्रेम कुमार मौर्य द्वारा लहुराबीर वाराणसी में स्थित आई.एम.ए. में रक्तदान कर दो यूनिट रक्त प्रदान किया गया।

विदित हो कि, मानवता की राह में लोगों के मदद करने के क्रम में अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने 20 वीं और प्रेम मौर्या ने चौथी बार रक्तदान किया। विषम परिस्थिति में संस्था के सहयोग से दो यूनिट रक्त पाकर शहर अफ़रोज के परिजनों ने जन सहयोग संस्थान के सहयोग के प्रति आभार जताया। संस्था की खूब सराहना की और भविष्य में संस्था को जरूरत पड़ने पर रक्तदान कराने की बात कही।

इस दौरान अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने कहा कि, संस्था रक्तदान के क्षेत्र में निरन्तर कार्य कर रही है। जरूरत मंद लोगों की सेवा और मदद का यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। इस मुहिम को अगर बढ़ाने में जन सहयोग संस्थान के सदस्यों और पदाधिकारियों का सहयोग और समर्पण सराहनीय है। कहा कि रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती, बल्कि कई फायदे होते हैं। लिहाजा कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करके मानव जीवन को बचाया जा सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page