Connect with us

वाराणसी

जन्मदिन पर याद किए गए जनेश्वर मिश्र

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी: आज जिला/महानगर समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं समाजवाद के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में समाजवादी आंदोलन में इनके योगदान की चर्चा की गई। विचार गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला थे उन्होंने तमाम युवाओं को समाजवादी संघर्ष व विचार से जोड़ा तथा राजनीतिक सक्रियता प्रदान की थी।
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रदेश सचिव डॉ० उमाशंकर सिंह यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी आंदोलन के एक योद्धा व विचारक के रूप में सदैव याद किए जाएंगे।
विचार गोष्ठी का संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि जनेश्वर मिश्र सात बार केंद्रीय मंत्री रहे फिर भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी और ना ही बंगला उन्होंने गरीबों और शोषित लोगों के लिए हमेशा संघर्ष किया यही कारण है कि उन्हें छोटे लोहिया के नाम से जाना जाता है।
विचार गोष्ठी में उपस्थित पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के अंदर अन्याय, अत्याचार, शोषण, छुआछूत, भेदभाव व पूंजीवाद के खिलाफ संघर्ष कूट कूट कर भरा था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० उमाशंकर सिंह यादव व संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया।
जन्मदिवस व विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से सर्वश्री पूर्व प्रत्याशी शिवपुर राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव, पूर्व प्रत्याशी कैंट पूजा यादव, डॉ० आनंद प्रकाश तिवारी, जितेन्द्र यादव, दिलशाद अहमद, भीष्मनारायन यादव, अजय चौधरी, उमा यादव, आरती यादव, सलीम अंसारी, पुतूल यादव, दीप चंद गुप्ता, अखिलेश यादव, रेखा पाल, रामकुमार यादव, शमीम अंसारी, दयाराम, कमलाकांत प्रजापति, मनोज यादव, नंदलाल कन्नौजिया, मोतीलाल यादव, करिमुल्ला अंसारी, सुदामा यादव, विजय यादव, सचिन प्रजापति, विजय टाटा, जौहर प्रिंस, रमापति राजभर, पार्वती कन्नौजिया, शम्भू सोनकर, रितेश केशरी, ऐनुद्दीन भाई, दिनेश सिंह, जवाहर लाल, नईमुद्दीन अहमद ने विचार व्यक्त किए।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page