Connect with us

वाराणसी

जनसेवा शिविर (भाग-01) ने रचा मिसाल, जनभावनाओं से प्रेरित होकर जल्द होगा भाग-02 का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। “सेवा ही सच्चा धर्म है” – इसी भाव को साकार करते हुए रविवार को श्री काशी अग्रवाल समाज एवं श्री अग्रसेन युवा मंच–काशी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान–काशी महानगर प्रबंधन समिति के सहयोग से श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, अग्रसेन मार्ग-गोलघर, मैदागिन, काशी के कॉन्फ्रेंस सभागार में “जनसेवा शिविर (भाग-01)” का भव्य आयोजन किया गया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना था। शिविर में “आयुष्मान कार्ड (70 वर्ष+), विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन (60 वर्ष+)” जैसी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का नि:शुल्क पंजीकरण कराया गया।

सुबह से ही लोगों की भीड़ पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ पड़ी। पूरे उत्साह और समर्पण के साथ श्री अग्रसेन युवा मंच–काशी की टीम ने हर व्यक्ति की सहायता की। कई वरिष्ठ नागरिकों ने भावुक होकर कहा कि “आज लगा जैसे समाज अब भी अपने बुज़ुर्गों और जरूरतमंदों को नहीं भूला है।”

कार्यक्रम की सफलता में अग्रसेन युवा मंच–काशी के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, महामंत्री सौरभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष स्वाति अग्रवाल, संयुक्त मंत्री अभिषेक अग्रवाल एवं कार्यकारिणी प्रमुख श्याम अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा मनीष अग्रवाल, पियूष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल और साक्षी अग्रवाल ने भी सक्रिय योगदान दिया।

श्री काशी अग्रवाल समाज की ओर से डॉ. रचना अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, पवन मित्तल, अमोद अग्रवाल और विनय अग्रवाल ने अपने अनुभवों और मार्गदर्शन से आयोजन को विशेष रूप दिया। वहीं प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान–काशी महानगर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उदयराज सिंह और महामंत्री शैलेश कुमार गुप्ता का सहयोग भी सराहनीय रहा।

Loading...
Advertisement

जनता ने इस शिविर को “अग्रवाल समाज का जनकल्याण की दिशा में प्रेरणादायी प्रयास” बताते हुए आयोजकों की जमकर प्रशंसा की। नागरिकों के उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए यह घोषणा की गई कि शीघ्र ही “जनसेवा शिविर (भाग-02)” का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

यह शिविर केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाजसेवा, मानवीयता और एकता की भावना का जीवंत प्रतीक बन गया। इस आयोजन ने यह सिद्ध किया कि —

“जब समाज एकजुट होता है, तो सेवा अपने आप सशक्त हो जाती है।”

इस पूरे आयोजन की मीडिया समन्वय एवं जनसंपर्क की जिम्मेदारी श्री अग्रसेन युवा मंच–काशी की मीडिया प्रभारी साक्षी अग्रवाल ने निभाई, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के हर चरण में सक्रिय भूमिका अदा करते हुए आयोजन को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page