Connect with us

मिर्ज़ापुर

जनता दर्शन में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को संतोषजनक समाधान के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने आयुक्त कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर त्वरित व संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्राप्त प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को भेजे जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाना चाहिए।

Loading...

जन समस्याओं का प्रभावी निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निस्तारण के बाद यदि शिकायतकर्ता असंतुष्ट पाया गया तो उस स्थिति में संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page