Connect with us

भदोही

जनता दर्शन में डीएम ने बुजुर्ग महिलाओं को कंबल देकर दिया मानवीय सहारा

Published

on

भदोही। कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतों पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया।


इस दौरान कड़ाके की ठंड में पहुंची बुजुर्ग और असहाय महिलाओं की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें कंबल वितरित किए। ठिठुरती महिलाओं को गर्माहट और आत्मीय सहयोग मिलने पर उन्होंने आशीर्वाद भी दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन शासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम है। बुजुर्गों, महिलाओं और कमजोर वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल किया जाएगा। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page