अपराध
जनता के करोड़ो रुपये गबन करने में शामिल आरोपी को इओडब्ल्यू वाराणसी ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट: मनोकामना सिंह
वर्ष 2012 में ग़ाज़ीपुर के महुआबाग स्थित शुभ्रा काम्प्लेक्स में रियल सनराइज ग्रुप ऑफ कंपनी का कार्यालय खोलकर जनता के करोड़ो रुपया जमा कराकर वर्ष 2016 में लेकर भागने में शामिल एक आरोपी अंकित यादव ग्राम गोशनदेपुर थाना करंडा, ग़ाज़ीपुर को आज अपराह्न में थाना कैंट के कैंटोमेंट क्षेत्र इओडब्ल्यू वाराणसी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा और उनकी टीम मुख्य आरक्षी शशिकान्त सिंह,विनोद सिंह,विनीत पांडे, सरफराज अंसारी और रोहित सिंह ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। अभियुक्त के पास से इस प्रकरण में शामिल एक अन्य अभियुक्त के नाम से पंजीकृत स्विफ्ट डिजायर कर UP 61V 2474 को बरामद कर सीज की कार्यवाही की गई। ईओडब्ल्यू ने पश्चिम बंगाल निवासी प्रबंध निदेशक और डाइरेक्टरों के साथ साथ स्थानीय डाइरेक्टर्स/संचालकों को भी इस प्रकरण में संलिप्त पाया है। अभियुक्त कंपनी में मुख्य संचालक की भूमिका में कार्यरत था जिसके द्वारा कंपनी के प्रबंध निदेशक/निदेशकगण और अन्य संचालकों के साथ मिलकर जनता के करोड़ो रूपये गबन करने का आरोप है।
