Connect with us

गाजीपुर

जखनियां स्टेशन पर पुराने क्रासिंग से लाइन पार कर रहे लोग, हादसे का खतरा बढ़ा

Published

on

Loading...
Loading...

रेलवे लाइन के दोनों ओर स्कूल, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

सादात (गाजीपुर) जयदेश। जखनियां स्टेशन पर रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद उत्तरीय रेलवे क्रासिंग का गेट हटा कर लगभग आधा किमी दूर कर दिया गया है। लेकिन पैदल और साइकिल से चलने वाले लोग नए गेट से रेलवे लाइन पार न करके जान को जोखिम में डालकर पहले वाले क्रासिंग स्थल से ही रेलवे लाइन पार कर आ रहें हैं और जा रहे हैं। ऐसे लोगों पर रेलवे की तरफ से कोई भी रोक नहीं लगाई जा रही है। इससे किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

प्रतिदिन चौबीस घंटे यहां से लोग रेलवे लाइन पार करते हैं। रेलवे लाइन के दोनों तरफ मार्केट है और पहले का रास्ता होने के कारण लोग इधर से ही लाइन पार कर आना जाना चाहते हैं। यह भी देखने में आया है कि अक्सर लोग मोटरसाइकिल लेकर प्लेटफार्म पर चले जाते हैं । उन्हें रोकने के लिए रेलवे विभाग ने प्लेटफार्म नंबर एक और दो के उत्तरी किनारे पर पाइप की बैरिकेडिंग लगा दिया है। लेकिन साइकिल चालक बैरिकेडिंग के बीच या ऊपर से साइकिल को पार कर प्लेट फार्म पर आ और जा रहे हैं । इससे भी यात्रियों को प्लेटफार्म पर आने जाने में दिक्कतें हो रही है।

Advertisement

जखनियां के शिक्षक बृजमोहन यादव ने रेलवे विभाग से पैदल रेलवे लाइन पार करने वालों को रोकने के लिए दोनों तरफ बैरिकेडिंग करने की मांग की है । उन्होंने कहा कि अगर बैरिकेडिंग नहीं लगाईं जा सकें तो ओवरब्रिज का ही निर्माण कराया जाए। जिसमें लोगों के आवागमन का रास्ता साफ हो जाएगा। यहां रेलवे लाइन के दोनों तरफ स्कूल है। स्कूल के बच्चों को भी जान जोखिम में डालकर पैदल रेलवे लाइन पार करने से निजात मिल जाएगी।

अधिवक्ता नागेन्द्र सिंह और अखिलेश प्रजापति ने पैदल रेलवे लाइन पार करने वालों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाने या ओवरब्रिज बनाने की स्टेशन मास्टर से मांग की है । उधर सादात रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म के उत्तर तरफ कुछ माह पहले बापू इंटर कालेज सादात की एक छात्रा पैदल रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई थी। वहां पर भी बैरिकेडिंग या ओवरब्रिज बनाने की मांग जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page