Connect with us

अपराध

जंसा में डेढ़ साल की अबोध बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र में मां के साथ आंगनबाड़ी गई डेढ़ साल की अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। मां की शिकायत पर जंसा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दिलीप कुमार दुबे (44) को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया था‌। इसके बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोपी कपरफोरवा गांव का बताया गया हैं।

जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में आंगनबाड़ी में काम करने वाली महिला प्रतिदिन की तरह बुधवार को अपनी डेढ़ साल की अबोध बच्ची के साथ गई थी। आरोप है कि एक व्यक्ति ने बच्ची को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखने पर पास ही मौजूद उसकी मां तथा अन्य लोग वहां पहुंच गए। दिलीप की करतूत पर सभी ने नाराजगी जताई। जिस पर धमकी देते हुए वह भाग गया।

Loading...

जंसा थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह के अनुसार, गुरुवार को शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया था लगभग 12 घंटे बाद देहली विनायक मोड़ से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page