गाजीपुर
जंगीपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को दबोचा
Loading...
Loading...
गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
उपनिरीक्षक जमालुद्दीन मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर नवापुर चौराहा पर चेकिंग के दौरान मुकदमा अपराध संख्या 126/25 धारा 137(2), 65(1) बीएनएस तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट थाना जंगीपुर, गाजीपुर से संबंधित अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र स्वर्गीय मुन्द्रिका राम निवासी ग्राम खरगपुर थाना बिरनो, गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।
Loading...
गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 28 वर्ष बताई गई है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जमालुद्दीन थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Continue Reading
