Connect with us

बलिया

छोड़हर एसटीपी का निरीक्षण, दो माह में पूरा होगा कार्य: DM

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया की सीवरेज पुनर्गठन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन छोड़हर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और सीवेज पम्पिंग स्टेशन का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली और कार्य को तय समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी को अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह परियोजना आर.के. इंजीनियर्स सेल्स लिमिटेड, लखनऊ और आनंद कन्स्ट्रवेल प्रा. लि., नासिक द्वारा संयुक्त रूप से संचालित की जा रही है। योजना की शुरुआत 5 दिसंबर 2023 को हुई थी और इसे 31 अगस्त 2025 तक पूरा किया जाना है।

Loading...

20 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का 95% कार्य पूरा हो चुका है और शेष फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है। प्रशासनिक भवन, प्राइमरी ट्रीटमेंट यूनिट, एसबीआर यूनिट और क्लोरीनेशन टैंक के सिविल व यांत्रिक कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं।

पम्पिंग स्टेशन के जीर्णोद्धार के साथ-साथ 1250 मीटर लंबी सीवर लाइन में से 450 मीटर लाइन डाली जा चुकी है। शेष कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है, जिसे दो माह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page