Connect with us

वाराणसी

छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने घर में घुसकर पीटा, चार घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के मिर्जामुराद क्षेत्र के लल्लापुर गांव में शनिवार की रात कुछ मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस होकर वे घर में घुस आये और परिवार के चार सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, रामप्रसाद की बहू अपने घर पर काम कर रही थी, तभी पड़ोस के कुछ युवक उससे छेड़खानी करने लगे। जब पति सुनील बिंद ने इसका विरोध किया, तो रात में सोते समय आरोपी युवक उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में रामप्रसाद बिंद, उनके पुत्र सुनील बिंद, पुत्री खुशबू और सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजवाया।

Advertisement

रविवार सुबह पीड़ित परिवार मिर्जामुराद थाने पहुंचा और 13 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने हुबलाल, सिकंदर बिंद, भीम, संजय, लवकुश, चंदन, श्यामलाल, भागीरथी, सुनील, संगीता और पूजा के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page