Connect with us

अपराध

छेड़खानी और लूट के आरोप में आठ के खिलाफ मुकदमा

Published

on

वाराणसी। जिले के बड़ागांव के बैजलपट्टी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला का आरोप है कि हमलावर मारने-पीटने के बाद दो लाख रुपये, मंगलसूत्र और अंगूठी छीन लिए और उसके साथ छेड़खानी की।

बड़ागांव थाने की पुलिस ने तहरीर पर विपक्ष के आठ आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, छेड़खानी, लूट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। महिला के अनुसार उनके घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। उसी दौरान दूसरे पक्ष के सुनील, अनिल, विजेंद्र, जितेंद्र, आकाश, सुनीता, खुशबू और नंदिनी ने उनके साथ मारपीट और छेड़खानी की। इसके बाद उनकी नकदी और गहने लूट कर भाग गए।

पीड़ित महिला द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page