राज्य-राजधानी
छिटपुट हिंसा के बीच 60.03 % हुआ मतदान, जानिए किस राज्य में कितने फीसदी हुई वोटिंग ?
मणिपुर में फायरिंग, बंगाल में हिंसक वारदात
लोकसभा के प्रथम चरण का मतदान शाम 7 बजे संपन्न हो गया। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर शुक्रवार को शाम 7 बजे तक 60.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। लोगों ने मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, असम और महाराष्ट्र में 5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हुआ।
वोटिंग के दौरान मणिपुर के बिष्णुपुर में फायरिंग, बंगाल के कूचबिहार में हिंसा और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में एक असिस्टेंट कमांडेंट और जवान घायल हुए हैं। मणिपुर की दो लोकसभा सीटों (मणिपुर इनर और मणिपुर आउटर) पर भी इस फेज में वोटिंग है। हिंसा को देखते हुए आउटर सीट के कुछ हिस्सों में 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी।
जानिए किस राज्य में कितने फीसदी मतदान हुआ –
कहां कितनी वोटिंगयूपी : 57.54% , उत्तराखंड : 53.56% , तमिलनाडु : 62.02% , त्रिपुरा : 76.10%, पश्चिम बंगाल : 77.57% , नागालैंड : 55.79% , पुडुचेरी : 72.84% , राजस्थान : 50.27% , सिक्किम : 68.06% , एमपी : 63.27% , लक्षद्वीप : 59.02% , महाराष्ट्र : 54.85% , मणिपुर : 67.66 , मेघालय : 69.91% , अंडमान निकोबार : 56.87% , अरुणाचल प्रदेश : 63.44% , असम : 70.77% , बिहार : 46.32% , छत्तीसगढ़ : 63.41% और जम्मू-कश्मीर : 65.08% मतदान हुआ।