Connect with us

वाराणसी

छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद, फायरिंग से हड़कंप 

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के शिवपुर के नटीनियादाई क्षेत्र में शुक्रवार को दो छात्र गुटों के बीच हुए विवाद के बाद गोली चलने की घटना सामने आई है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरुणा जोन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नटीनियादाई स्थित एक संस्था के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट और हवाई फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि तीन बाइक पर सवार होकर नौ लोग आए थे, जिन्होंने अपने चेहरों को ढका हुआ था। उनके पास हॉकी स्टिक और रॉड जैसी हथियार थे। आरोपियों ने पहले अक्षय कुमार सिंह नामक युवक पर हॉकी और रॉड से हमला किया। इसके बाद पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई।

Loading...

पुलिस के अनुसार, दोनों गुटों के बीच एक दिन पहले भी विवाद हुआ था। प्रतिशोध में यह हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी कैंट विदुष सक्सेना और एडीसीपी वरुणा जोन सरवण टी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल की एक कारतूस का खोखा बरामद किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page