Connect with us

मऊ

छात्राओं को साइबर सुरक्षा की दी गयी टिप्स

Published

on

Loading...
Loading...

दोहरीघाट (मऊ)। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एंटी रोमियो टीम ने स्कूली छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए।

महिला सब इंस्पेक्टर नेहा पटेल ने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि साइबर अपराधी व्हाट्सएप वीडियो कॉल, ओटीपी शेयरिंग, एटीएम कार्ड फ्रॉड और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने अनजान नंबरों से कॉल रिसीव न करने, किसी से भी ओटीपी साझा न करने और वेरिफिकेशन के नाम पर आने वाले कॉल्स से सतर्क रहने की सलाह दी।

छात्राओं को सोशल मीडिया अकाउंट्स को प्राइवेट रखने और साइबर क्राइम से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 और 112 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। साथ ही, www.cybercrime.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बारे में भी बताया गया।

उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें। इस अभियान में महिला कांस्टेबल पूनम चौरसिया, प्रिया गोंड, नेहा सिंह, पूजा विश्वकर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page