वाराणसी
छह महीने की बच्ची से चचेरे नाना ने की छेड़छाड़
वाराणसी में 6 महीने की मासूम के साथ छेड़छाड़, चचेरे नाना गिरफ्तारवाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 6 महीने की एक मासूम बच्ची के साथ उसके चचेरे नाना ने छेड़छाड़ की है। पीड़ित बच्ची अपनी मां के साथ ननिहाल आई थी। श
निवार रात खाना खाते समय बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां दौड़ी गई तो उसने देखा कि उसका चचेरा नाना बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था।
मां ने तुरंत बच्ची को उससे छीन लिया और शोर मचाया।महिला की शोर सुनकर घर वाले इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़ और अश्लीलता की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।आरोपी चार बच्चों का पिता है। लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
