Connect with us

गोरखपुर

चौरी चौरा में 45 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब संग महिला गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन, भंडारण एवं निष्कर्षण पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौरी चौरा क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा और आबकारी निरीक्षक अर्पित शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान 45 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, लगभग आधा किलो यूरिया और आधा किलो नौसादर बरामद करते हुए अभियुक्ता माया को गिरफ्तार किया।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्ता माया पत्नी स्वर्गीय गुलाब निवासी सरैया टोला पहाड़ी लाइन थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर है। बरामदगी के आधार पर थाना चौरी चौरा में मु0अ0सं0 73/26 के अंतर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम एवं 274 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक अर्पित शुक्ला, उपनिरीक्षक शिव कुमार यादव, उपनिरीक्षक मनीष श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र तिवारी, हेड कांस्टेबल विकास कुमार, महिला उपनिरीक्षक पम्मी यादव, आरक्षी कांस्टेबल फैजल खान, आरक्षी कृष्ण मुरारी तथा आरक्षी अशोक कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page