Connect with us

वाराणसी

चौबेपुर में वाराणसी कमिश्नरेट के प्रथम ई मालखाना का हुआ उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुथा अशोक जैन द्वारा थाना चौबेपुर वाराणसी में वाराणसी कमिश्नरेट के प्रथम ई- मालखाना का उद्घाटन किया गया। ई- मालखाने में जमा माल व सम्पत्ति का विवरण ई-मालखाना एप्प में फीड किया गया है क्यूआर कोड के माध्यम से हरेक माल का पहचान अंकित किया गया है जिससे भविष्य में कभी भी माल को तुरन्त पता किया जा सकता है कि कौन-सा माल किस मुकदमें का है व किस वर्ष का है। उक्त मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) डॉ० के० एजिलरसन, पुलिस उपायुक्त (वरूणा ) अमित कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त (वरूणा) मनीष कुमार शांडिल्य, किरन यादव (I.P.S.), सहायक पुलिस आयुक्त (सारनाथ) राज कुमार सिंह मौजूद रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page