अपराध
चौबेपुर पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Loading...
Loading...
वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष चौबेपुर राजेश त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में आज मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी चिरईगांव राहुल मौर्य व पकंज को तलब कर अमौली छितौनी तिराहे से राधेश्याम राजभर को पहने हुए लोवर व जैकेट से कमर में खोसा हुआ एक अदद तमंचा 12 बोर व जैकेट की जेब में से 02 अदद कारतूस जिंदा 12 बोर व कुल 510 रूपये बरामद किया गया। बरामद तमंचा कारतूस को मौके पर एक सफेद प्लास्टिक के डिब्बे में रखकर सील सर्वमुहर कर नमूना मुहर तैयार किया गया तथा बरामद 510 रुपये की अलग से चिटबंदी तैयार की गयी।
Loading...
Continue Reading
