Connect with us

अपराध

चोलापुर पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण, घटना- कारित करने वाले मृतक के पुत्र, पत्नी व साला गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

Published

on

वाराणसी: वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-191/2023 धारा 302/201 भादवि का सफल अनावरण करते हुए हत्या की घटना कारित करने वाले मृतक के पुत्र, पत्नी व साले को आज स्थान पलहीपट्टी चौराहे से आगे बाबाबा मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा आलाकत्ल चारा मशीन गडासा व लोहे का राड़ बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना 5 – 6 मई की रात को मृतक रामधनी दुबे की गला काटकर हत्या कर दी गयी थी जिसकी सूचना परिवारीजन द्वारा पुलिस को दी गयी। मृतक के पुत्र अभिषेक दूबे द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना चोलापुर में मु0अ0स0 191/2023 धारा 302 भादवि बनाम बइस्तवाह पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक चोलापुर द्वारा सम्पादित की जा रही है। विवेचना व अन्य साक्ष्य संकलन से मृतक के साला तारकेश्वर उर्फ ताड़क चौबे द्वारा अपने भाजा वादी मुकदमा अभिषेक दूबे व अपने बहन सरोजा देवी के साथ मिलकर रामधनी दुबे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर देने की बात प्रकाश में आयी। जिनको गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त अभिषेक दूबे, सरोजा देवी व ताड़क से हत्या करने का कारण पूछा गया तो उन्होने बताया की रामधनी दूबे हम लोगों के मना करने के बाद भी झाड फूक का काम करते थे तथा और आस पास के महिलाओ के आने पर उनके ऊपर बुरी नजर रखते थे जिससे महिलाये आना बन्द कर दी तथा रोज गांजा पीते थे और अपनी स्वयं की लडकियों के साथ सम्बन्ध बनाये है तथा सबसे छोटी लड़की जिसकी उम्र अभी 16 वर्ष है उसके साथ भी सम्बन्ध बनाने की कोशिश करते थे हम लोग कई बार उनको समझाने का प्रयास किये किन्तु मानने को तैयार नहीं होते थे घटना के दिन भी छोटी लड़की के साथ गलत कार्य करने का प्रयास किये तो हम लोगो ने आजिज आकर योजना के तहत राड लगे गडासा से रात्रि के समय जब वह गांजा पीकर सो गये तो हम लोगो ने उनके कमरे मे गये और तारकेश्वर उर्फ पिन्टू ने उनकी गर्दन को काट कर उनकी हत्या कर दिये और हम लोगो ने राड व गडासा को ले जाकर गाँव के ही पोखरे मे फेक दिया व पुलिस को गुमराह करने के लिये खुद ही मुकदमा जाकर लिखा दिये व शक दूसरे पर जाहिर कर दिये जिससे पुलिस हम लोगो पर शक न करे|

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page