Connect with us

वाराणसी

चोर सक्रिय, दिनदहाड़े कैशकाउन्टर से उठा ले गये अस्सी हजार रुपये नगदी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आजकल शिवपुर में चोर बहुत सक्रिय हो गए है अभी तक शिवपुर में चोर रातों में बंद मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे लेकिन आज तो चोर बेखौफ होकर दिन दहाड़े शिवपुर के गिलट बाजार चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर डाक्टर अखिलेश सिंह के हास्पिटल के सामने रामकृष्ण होम्योपैथिक क्लिनिक में दिन के 12बजे जब क्लिनिक के डाक्टर डी0के0पाण्डेय निवासी गिलट बाजार निजी कार्यो से अपने घर के अन्दर चले गए थे कि दो बाइक सवार चोर आये और क्लिनिक में घुसकर कैशकाउन्टर में रखा हुआ अस्सी हजार रुपया नगदी कैशकाउन्टर के लॉक को तोड़कर चोरी करते हुए दिन दहाड़े मौके से फरार हो गये वही चंद मिनटों में डाक्टर पुनः ज्यो आकर बैठे तो देखे की कैशकाउन्टर का लॉक टूटा हुआ दिखाई दिया तो आनन फानन में कैशकाउन्टर में रखे पैसे को देखे तो सब पूरा नगदी कैश जो दवा खरीदने के लिए मार्केट जाने के लिए रखे थे सब के सब पैसे चोरी हो गये तो डाक्टर डी0के0पाण्डेय ने मामले की सूचना शिवपुर पुलिस को दिये ,सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष सेण्ट्रल जेल चौकी प्रभारी अमरीश राय जांच पड़ताल करने मौके पर अपने हमराहियों के साथ पहुँचे और जांच पड़ताल की,पीड़ित ने लिखित सूचना शिवपुर पुलिस को दे दी है,वही डाक्टर ने पूछताछ में बताया कि यह चोरी की पहली घटना है जो चोर आकर मेरे कैशकाउन्टर से नगदी पैसा बिना डर भय के आराम से निकालकर लेकर चले गए।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page