Connect with us

अपराध

चोरों ने पूर्व विधायक के घर से डेढ़ करोड़ के गहने और 22 लाख कैश पर किया हाथ साफ

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर/भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की औराई विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक मधुबाला पासी के जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र स्थित आवास में बीती रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई। सिधवन बाजार स्थित उनके घर से चोरों ने 22 लाख रुपये नकद और लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

पूर्व विधायक मधुबाला पासी, जो समाजवादी पार्टी के शासनकाल में औराई विधानसभा सीट से विधायक रही हैं। वर्तमान में दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति सीएल सौरभ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं और वर्तमान में रेलवे बोर्ड में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

Loading...

जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त पूर्व विधायक का भांजा राकेश उस घर में रह रहा था। राकेश ने बताया कि चोर घर की पिछली खिड़की को काटकर अंदर घुसे और सीधे अलमारियों की ओर बढ़ गए। एक अलमारी में रखे बैग में 50,000 रुपये नकद और अन्य अलमारियों की चाबियां थीं, जिसे चोरों ने छोड़ दिया। इसके बजाय, दूसरी अलमारी में रखे 22 लाख रुपये नकद और डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के गहनों को ले गए।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सीओ मड़ियाहूं विवेक सिंह ने बताया कि घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page